लोक अदालत में 11,284 केसों का निपटारा, सात करोड़ की राशि समायोजित
हापुड़। लोक अदालत में शनिवार को 11,284 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 6,9382699 रुपये की राशि समायोजित की गई। अदालत में चल रहे वादों को निस्तारित करने के साथ ही कोर्ट ने आठ जोड़ों के विवाद को समाप्त करते हुए फिर से मिलाया।
लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रविंद्र कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विवेक ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
लोक अदालत में न्यायमूर्ति जामीन अली ने विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए स्टॉल का निरीक्षण किया। जिला जज बृजेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा 7 वादों का निस्तारण कर 500 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हापुड़ रविंद्र कुमार द्वारा 64 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें से 8 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया।
अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हापुड़ आनंद बिहारी श्रीवास्तव द्वारा 4 वादों का निस्तारण कर 14,28,962 रुपये समायोजित कराए गए। अपर जिला जज (पॉक्सो तृतीय) हापुड़ कमलेश कुमार द्वारा 497 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुल दुबे द्वारा 9 वादों का निस्तारण कर 4500 रुपये अर्थदंड वसूला। स्वेता दीक्षित द्वारा 6 वादों का निस्तारण कर 13500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) उमाकांत जिन्दल द्वारा 5 वादों का निस्तारण कर 1.20 लाख रुपये अर्थदंड वसूला और 8 लाख रुपये समायोजित किए। अपर जिला जज (पॉक्सो द्वितीय) रीमा बंसल द्वारा 2 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये अर्थदंड वसूला।
अपर जिला जज (एफटीसी प्रथम ) राखी चौहान द्वारा 2 वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज (एफटीसी द्वितीय) छाया शर्मा द्वारा 07 वादों का निस्तारण कर 8 लाख समायोजित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह द्वितीय द्वारा 1217 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3,02,700 रुपये अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज (सीडि) प्रथम लवली जायसवाल द्वारा 27 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मुबलिक 1,27,04,737 रुपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
सिविल जज (सीडि), द्वितीय विकास कुमार सिंह द्वारा 18 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मुबलिक 21,22,391 रुपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया । अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोंगा द्वारा 324 वादों का निस्तारण कर 28,660 रुपये वादों 548 का निस्तारण कर 82,870 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया व 9,29,198 रुपये का समायोजन किया गया।
अपर सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर शमशुल रहमान द्वारा 297 वादों का निस्तारण कर 51,280 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज ( जूडि) प्रथम,फरहीन खान द्वारा 28 वादों का निस्तारण कर 2.20 लाख रुपये का समायोजन किया गया। सिविल जज (जूडि) द्वितीय शालिनी त्यागी द्वारा 45 वादों का निस्तारण कर 11,500 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या भारद्वाज द्वारा 380 वादों का निस्तारण कर 1.50 लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय नेहा द्वारा 170 वादों का निस्तारण कर 20,880 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज ( जूडि) एफटीसी अरूण कुमार द्वारा 17 वादों का निस्तारण कर 5,100 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया व 22,10,000 रुपये का समायोजन किया गया। सिविल जज ( जूडि) एफटीसी द्वितीय ओमश्री चौरसिया द्वारा 100 वादों का निस्तारण कर 57,400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया व 2,04,330 रुपये का समायोजन किया गया।
धौलाना में 35 वादों का हुआ निस्तारण
न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना विजय चौधरी द्वारा 35 वादों का निस्तारण कर 66,700 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 2809 प्री - लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 3,76,63,000 रुपयेे की धनराशि का समायोजन किया गया। जिसमें 1,33,51,000 रुपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई । भारत संचार निगम लिमिटेड हापुड़ द्वारा 9 वादों का निस्तारण कर 28,446 रुपये की धनराशि वसूली गयी। जनपद के राजस्व व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 4609 वाद निस्तारित किए गए ।
कचहरी में लगी लोक अदालत में पहुंचे लोग संवाद- फोटो : HAPUR