फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रगढ़ी में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 19, 20
विज्ञापन

इंद्रगढ़ी में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
- ताला लगाकर खेत पर काम करने गई थी महिला
- मोहल्ले के लोगों ने ताला तोड़कर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक विधवा के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। शुक्रवार सुबह वह घर पर ताला लगाकर अपने खेत में काम करने के लिए गई थी। बंद मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

आग से मकान में रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। घर से धुआं और आग की लपटे निकलती देख मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और मकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने मिलकर ही आग पर काबू पा लिया था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें