फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार से बचाने वाली हो सरकार

विज्ञापन
चुनावी चर्चा करती महिलाये संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
महंगाई की मार से बचाने वाली हो सरकार
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं भी अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं। लेकिन महंगाई, सुरक्षा और रोजगार जैसी समस्याओं से परेशान महिलाएं नई सरकार से राहत की उम्मीद कर रही हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम के दौरान चुनाव पर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है, ऐसी सरकार बने जो महिलाओं की सुरक्षा के साथ शिक्षा और रोजगार पर काम करें। महिलाओं का मानना है कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं तो हैं लेकिन, वह नाकाफी हैं। अभी और सख्ती होनी चाहिए। वहीं बढ़ती महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ गया है, रसोई गैस सिलिंडर, घरेलू सामान, तेल, खाद्यान्न, सब्जी आदि पर दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस पर भी सरकार को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को महिलाओं को अधिक से अधिक टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारना चाहिए।
महिलाओं की हो सुरक्षा
सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन, महिलाओं की सुरक्षा और उनके हक पर अधिक ध्यान दे। जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें और घर से निडर होकर बाहर निकल सकें। - डॉ. पूनम ग्रोवर
विज्ञापन

महंगाई कम करे सरकार
महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जरूरत की चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण बजट बिगड़ रहा है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो महंगाई पर काबू कर सके। - डॉ. हीना आहूजा
राजनीति में मिले बराबरी का हक
राजनीतिक पार्टियों में महिलाओं को सामान अधिकार मिलने चाहिए। उन्हें अधिक से अधिक टिकट मिलने चाहिए। जिससे वह भी राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। - दीपशिखा गर्ग
विज्ञापन

छात्राओं की मिले निशुल्क शिक्षा
छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। निशुल्क शिक्षा मिलने से गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा। छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। - पूनम आहूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें