नौचंदी समेत पांच ट्रेनों में आज से अनारक्षित टिकट पर करें सफर
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली नौचंदी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में शुक्रवार से यात्रियों को अनारक्षित बोगियों की बहाली होगी। यानि अब यात्रियों को अनारक्षित कोच में सफर करने के लिए सीट का आरक्षण नहीं करवाना पड़ेगा। यात्री जनरल टिकट काउंटर से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।
कोरोना काल में रेलवे प्रशासन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करा रहा है। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को आरक्षित टिकट बुक कराने की आवश्यकता पड़ रही थी। लेकिन, अब स्थिति सामान्य हो रही हैं, अब रेलवे प्रशासन में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कराने की भी सुविधा देना शुरू कर रहा है।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने नौचंदी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और फैजाबाद एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कराने की सुविधा दे दी है। रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर खुलवा दिया गया है। यात्री वहीं से टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। अन्य ट्रेनों में भी जल्द ही अनारक्षित टिकट की सुविधा हो सकती है। इसके लिए रेलवे प्रशासन विचार कर रहा है।