फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन पर व्यापारियों का अल्टीमेटम

विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर एसपी को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन पर व्यापारियों का अल्टीमेटम
विज्ञापन

हापुड़। तेल व्यापारी के मुनीम से लूट के मामले का खुलासा नहीं होने के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों के आह्वान पर व्यापारी एसपी कार्यालय पहुंचे और धरना जमाने का प्रयास किया। हालांकि एसपी ने व्यापारियों को अंदर बुलाकर आश्वासन दिया। जिस पर सहमति जताते हुए व्यापारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी व चेयरमैन विजय अग्रवाल ने कहा कि हाईवे पर लूट की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल व टुक्कीराम गर्ग ने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। इससे व्यापारियों में असंतोष पनप रहा है। पैसों का लेनदेन दूरदराज तक होता है। इस तरह की घटनाएं यदि होती रहीं तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि पुलिस का दावा है कि बदमाशों के वह काफी करीब हैं। एक या दो दिन में लूट की घटना को खोल दिया जाएगा। व्यापारी तीन दिन का अल्टीमेटम देते हैं। यदि खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंदी पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। एसपी द्वारा जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि समय से घटना खुल जाती तो बदमाशों के मंसूबे नहीं बढ़ते और आगे इस तरह की घटनाएं भी नहीं होतीं।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपांशु गर्ग, अशोक बबली, मनीष अग्रवाल, प्रवीण सेठी, राजीव गर्ग, दीपक, सुनील गर्ग, सतीश कुमार शर्मा, प्रदीप, अरविंद शर्मा, संजय अग्रवाल, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें