फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गया दुष्कर्म का आरोपी, दो सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल गया दुष्कर्म का आरोपी, दो सप्ताह में दाखिल होगी चार्जशीट
विज्ञापन

हापुड़। आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में आरोपी को रविवार में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस दो सप्ताह के अंदर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और उसको सजा दिलाने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वहीं घटना से लोगों में उबाल है। उनकी मांग है कि दरिंदे फांसी की सजा मिले।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री दो दिसंबर की शाम से लापता थी। बच्ची का सुराग न मिलने पर परिजनों ने तीन दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को बच्ची पड़ोसी के बंद मकान में लोहे के बक्से से मृत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या किए जाना आया था। लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पर्याप्त हैं साक्ष्य
बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी दीपक भूकर ने एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा को इसकी कमान सौंपी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। फोरेंसिंक टीम ने मृतका के कपड़ों से स्पर्म, नाखूनों से खून और कपड़ों से बाल आदि के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसके अलावा आरोपी का डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। लैब से करीब दो सप्ताह में सभी रिपोर्ट प्राप्त हो जाएंगी, इसके बाद चार्ज शीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह नशे की आदी है और दो दिसंबर को भी नशे में था। बच्ची को दबोचकर पहले उसने कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया। बच्ची के चींखने की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लोहे के बक्से में छिपाकर पूरी रात आराम में उसी कमरे में सोता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें