फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
आरके प्लाजा में बैठक करते व्यापारी। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

हापुड़। तेल व्यापारी के मुनीम से लूट का खुलासा नहीं होने के विरोध में व्यापारियों के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर सोमवार को एसपी कार्यालय के घेराव का एलान कर दिया है। बाजार बंदी पर फिलहाल सहमति नहीं बनी है। सीएम को भी व्यापारियों ने ट्वीट किया है। मंगलवार को बाजार बंदी को लेकर अहम बैठक होगी।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी व चेयरमैन विजय अग्रवाल ने कहा कि दिनदहाड़े हाईवे पर लूट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। इससे बड़ी लापरवाही यह है कि पुलिस घटना के 96 घंटे बाद भी खाली हाथ है। व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ लूट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लूट हो चुकी है। पुलिस का भय बदमाशों में नहीं है। शुरूआत में इस घटना को भी पुलिस संदिग्ध ही बता रही थी, जबकि वास्तव में मुनीम के साथ हथियार के बल पर लूट हुई। हाईवे पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के साथ घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। इसके विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे से एसपी कार्यालय का घेराव होगा। लूट की घटना का फिर भी खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंदी पर निर्णय लिया जाएगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स में मौजूद व्यापारियों ने इसे अपना समर्थन दिया।
व्यापारी टुक्कीराम गर्ग ने घटना को लेकर सीएम को ट्वीट भी किया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपांशु गर्ग ने एक जुट होने का आह्वान किया। अशोक बबली, सुनील जैन, प्रभात अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय गर्ग, प्रमोद दीवान, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
-----
फोटो संख्या--01
राष्ट्रीय व्यापार मंडल मंगलवार को करेगा बाजार बंद
हापुड़। लूट की घटना के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आरके प्लाजा में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सोमवार को एसपी कार्यालय के घेराव में शामिल होने के साथ ही मंगलवार को बाजार बंद करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने सोमवार तक यदि लूट का खुलासा नहीं किया तो बाजार बंद कराए जाएंगे। संगठन से जुड़े व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। इस मौके पर दीपक, मनीष अग्रवाल, सुनील गर्ग, सतीश कुमार शर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें