फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी बॉडी की जांच के लिए फिर होगा सीरो सर्वे

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिये पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एंटी बॉडी की जांच के लिए फिर होगा सीरो सर्वे
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में एंटी बॉडी की जांच के लिए फिर से सीरो सर्वे कराने का निर्णय लिया है। जिले में 38 क्लस्टर बनाकर आठ हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। जिन क्षेत्रों के लोगों में एंटीबॉडी नहीं होगी, वहां युद्धस्तर पर टीकाकरण शुरू होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य शरीर में कोरोना की एंटी बॉडी को विकसित करना है। एंटी बॉडी यदि शरीर में होंगे तो कोरोना का खतरा कम होगा। इसी की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे का निर्णय लिया है। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। जल्द ही टीमों का गठन भी कर लिया जाएगा। मिश्रित आबादी में प्राथमिकता से अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 38 क्लस्टर
एंटीबॉडी की जांच के लिए जिले में 38 क्लस्टर बनाएं जाएंगे। प्रत्येक से करीब 210 लोगों के ब्लड का सैंपल लिया जाएगा। तीन दिन के अंदर अभियान पूरा होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी योजना तैयारी होगी।
टीकाकरण से वंचित 3.5 लाख लोग
जिले में पहले टीके से अभी भी करीब साढ़े तीन लाख लोग वंचित हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान कच्ची कड़ी साबित हो सकते हैं। सीरो सर्वे में ऐसे ही लोगों की प्राथमिकता पर जांच होगी। चिकित्सकों ने दावा किया है कि जिन लोगों ने टीका लगवाया है। उनकी जान जाने का खतरा न के बराबर रहा है, इसलिए टीकाकरण जरूर कराएं।
पहले सर्वे की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली
जिले में करीब चार महीने पहले सीरो सर्वे शुरू हुआ था। करीब तीन हजार लोगों के सैंपल लिए गए थे। लेकिन इसकी रिपोर्ट आज तक नहीं मिल सकी है, समय से रिपोर्ट मिल जाती तो क्षेत्रवार एंटीबॉडी का अध्ययन कर लिया गया होता।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----812172
कुल मरीज---12313
स्वस्थ मरीज--12096
एक्टिव मरीज--00
मृतकों की संख्या--216
जल्द शुरू होगा सर्वे-
नए स्वरूप के खतरे को लेकर विभाग अलर्ट है, जिले में जल्द सीरो सर्वे शुरू कराकर, एंटीबॉडी की जांच कराई जाएगी। जिन क्षेत्रों में एंटीबॉडी कम मिलेेंगे, वहां युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलेगा।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें