डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HAPUR
सालारपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप
हापुड़। सालारपुर में 9 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे राजकीय डिग्री कॉलेज में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के कड़े प्रयास के बाद ही जिले में एक मात्र राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है।
कॉलेज के निर्माण में ठेकेदार घटिया पीली ईंट का प्रयोग कर रहा है। डस्ट के स्थान पर रेत से ही काम चला रहा है। इस तरह की निर्माण सामग्री से यदि कॉलेज तैयार हुआ तो इसमें छात्रों की जान को खतरा बना रहेेगा। कई बार ठेकेदार से शिकायत की गई है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रधान, राधेलाल त्यागी, रवि भाटी, देववृत्त, राजेंद्र डागर, सुंदर कुमार आर्य, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।