फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से 15 डिग्री पहुंचा तापमान, प्रदूषण से भी राहत नहीं

विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी में बच्चे को पन्नी से ढककर बच्चे को ले जाते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बूंदाबांदी से 15 डिग्री पहुंचा तापमान, प्रदूषण से भी राहत नहीं
विज्ञापन

हापुड़। बृहस्पतिवार शाम को हुई बूंदाबांदी से तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम का यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है, चिकित्सकों ने सावधान रहने की सलाह दी है।
बीते कई दिनों से जिले की हवा खराब थी, प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ रहा था। बुधवार को स्मॉग की चादर से शहर ढक गया। आसमान में घने बादल छाए रहे। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी शुरू हुई। जो देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण शहर की सड़कें सुनसान हो गई। इसके कारण जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर घटा, खतरा बरकार
जिले में शाम पांच बजे तक एक्यूआई का स्तर घटकर 345 रह गया था। जबकि बुधवार को यह 356 था। मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार ने बताया कि बारिश से हवा की शुद्धता बढ़ेगी। फिलहाल जो एक्यूआई चल रहा है, वह सांस लेने योग्य नहीं है।
ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
वातावरण में छाए स्मॉग का असर ट्रेनों की गति पर पड़ने लगा है। इंटरसिटी, शटल, राज्यरानी, श्रमजीवी समेत आधा दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से आधा घंटे तक देरी से आयीं। ऐसे में यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
गेंहू की बुवाई प्रभावित
बेमौसम बारिश से गेंहू की बुवाई प्रभावित हो गई है, अधिक बारिश फसल बुवाई को लेट कर देगी, वहीं गन्ने आदि के लिए भी अब बरसात ठीक नहीं है। आलू, सरसों, दलहनी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इस सप्ताह तापमान में जारी रहेगी गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हंसराज ने बताया कि इस सप्ताह मौसम खराब रहने के साथ ही तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस समय की बारिश फसलों के लिए ठीक नहीं है। सोमवार को भी बारिश के आसार हैं।
आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति
* 03 दिसंबर-आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी की आशंका।
* 04 दिसंबर-मौसम साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
* 05 दिसंबर-आसमान में हल्के बादल रहेंगे, बारिश के आसार कम।
* 06 दिसंबर-बारिश के आसार, तापमान में गिरावट रहेगी।
अच्छी सेहत के लिए बरतें सावधानी
फिजिशियन डॉ हरिओम ने बताया कि बेमौसम बारिश सेहत के लिए खतरा है। इस मौसम में खानपान, रहन सहन से लेकर जीवन शैली को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
* ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।
* गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।
* बारिश में कतई न भीगें।
* संतुलित आहार लें, बासी खाना न खाएं।
* लिक्विड डाइट अधिक मात्रा में लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें