फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में छापा, नकली डीजल और मोबिल ऑयल के 70 ड्रम बरामद

विज्ञापन
गोदाम में जांच करते अधिकारी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
वैशाली कॉलोनी में नकली डीजल और मोबिल ऑयल के 70 ड्रम बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर मोहल्ला वैशाली कॉलोनी में एक गोदाम पर मंगलवार शाम एसडीएम और सीओ ने टीम के साथ छापा मारकर करीब 70 ड्रम नकली डीजल और मोबिल ऑयल पकड़ा है। फिलहाल ड्रमों को कब्जे में लेकर डीजल और मोबिल ऑयल को जांच के लिए लैब भेजा रहा है। टीम को देख आरोपी फरार हो गए। अधिकारियों का कहना है कि नकली डीजल और मोबिल ऑयल को अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाना था।
मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि वैशाली कॉलोनी में एक गोदाम में नकली डीजल और मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा है। इस पर एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ एसएन वैभव पांडेय व पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसी टीम ने यहां से करीब 70 भरे और 150 खाली ड्रम बरामद किए। इनमें कुछ में डीजल जैसा पदार्थ, जबकि कुछ में मोबिल ऑयल है। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में मिलावट डीजल और मोबिल ऑयल बनाया जा रहा था। इन्हें अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाना था। देर शाम तक पूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

कोट्स
सभी ड्रमों को कब्जे में ले लिया गया है। पूर्ति विभाग के अधिकारी ज्वलनशील पदार्थ के नमूने लेकर इसकी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा गोदाम के मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। -एसएन वैभव पांडेय, सीओ हापुड़।
---
चार साल से तैयार कर रहे थे नकली डीजल
मोहल्ले में करीब चार साल से नकली डीजल और मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि रात के समय में यहां रोज टैंकर आता था और इसके बाद छोटे वाहनों से ड्रमों को सप्लाई किया जाता था। पूरी गली में गंध थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस या संबंधित विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। आशंका है कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से भी यह काम हो रहा था।
---
श्रीनगर निवासी व्यक्ति का बताया जा रहा गोदाम
यह गोदाम नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। जिसका केरोसिन बेचने का पुराना काम था। लेकिन केरासिन की बिक्री पर 2017 से प्रतिबंध है। इसके बाद इस व्यक्ति का धंधा चौपट हो गया। आशंका है कि इसके बाद से यह व्यक्ति नकली डीजल और मोबिल ऑयल तैयार करने लगा। पुलिस इसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

----
दुर्घटना होती तो हो सकता था बड़ा हादसा -
बड़ी मात्रा में ज्चलनशील पदार्थ का गोदाम में स्टॉक करके लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। यदि गोदाम में आग लगने की घटना होती तो आसपास के कई लोगों आपनी जान गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें