72 दिन बाद मिला कोरोना का मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले में 72 दिन बाद कोरोनाका एक मरीज मिला है। जिसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नया मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में जमकर कहर मचाया था, जुलाई महीने में कोरोना का संक्रमण जिले में खत्म हो गया था। लेकिन अब सर्दियां आते ही कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। सिंभावली क्षेत्र की एक महिला एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव आई थी, जिसका आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराया गया। आरटीपीसीआर में भी महिला पॉजिटिव मिली। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, कोरोना का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। लोगों से भीड़ में न रहने व मास्क लगाने की अपील की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि मरीज के पॉजिटिव मिलने की सूचना है। जांच अभियान तेजी से चलाया जाएगा, लोग भीड़भाड़ से दूर रहें।
ॉ
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल जांच---798477
कुल मरीज---12313
स्वस्थ मरीज--12096
मृतकों की संख्या--216