फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से घर में घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवती को बेरहमी से पीटा। किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने बताया कि 20 नवंबर की रात वह अपने घर पर थी। परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। इस दौरान गांव नान निवासी कालू यादव उसके घर में घुस आया। आरोपी ने गलत नियत से दबोच लिया। उसने चीखने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी क नपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद वह हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें