फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से हवा जहरीली, फिर भी न निर्माण रुका न छिड़काव हुआ

विज्ञापन
गढ़ में सड़क पर उड़ती धुल - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
छह दिन से हवा जहरीली, फिर भी न निर्माण रुका न छिड़काव हुआ
विज्ञापन

हापुड़। शहर की गिनती देश के सबसे प्रदूषित शहरों में है। पांच दिनों से शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है। एक्यूआई स्तर 400 से नीचे नहीं हो रहा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के मुताबिक भी सुधार नहीं हुए हैं। शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रुकी है और न ही निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई। सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया है। धूल के गुबार के बीच लोगों का सांस लेना दूभर है।
पिछले पांच दिन से शहर में प्रदूषण का स्तर चार सौ से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को इसमें मामूली राहत मिली है। बुधवार को एक्यूआई 409 दर्ज किया गया। इसमें सबसे अधिक योगदान धूल के कणों का है।
विज्ञापन

नियम विरुद्ध हो रहा भवनों का निर्माण
शहर में बिना अनुमति के भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है। ग्रेप के नियमों के अनुसार जनरेटर बंद होने चाहिए। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री को ढककर किया जाना चाहिए। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। हापुड़, पिलखुवा और गढ़ में निर्माण कार्याें में किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है।
खुले में पड़ी निर्माण सामग्री -
शहर के मेरठ रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर बड़ी संख्या में दुकानें हैं। सभी दुकानों के बाहर रोड़ी बदरपुर, डस्ट खुले में डाला हुआ है। इन पर न तो कपड़ा डाला हुआ है और न ही यहां छिड़काव की कोई व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की गई थी, लेकिन इस बार कोई कार्रवाई नहीं है।
सो रहे नगर पालिका के अधिकारी -
प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर पालिका की अहम भूमिका है। नगर में नियमित रूप से छिड़काव कराने के साथ कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना, खुले में निर्माण सामग्री डालने पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों की शिकायत है कि नगर पालिका के अधिकारियों से इस प्रकार की शिकायत करने के लिए फोन करें तो फोन भी रिसीव नहीं होता।
हाईवों का हो रहा निर्माण, उड़ रही धूल-
हापुड़ बाईपास 09 और ततारपुर बाईपास पर निर्माण का कार्य चल रहा है। इन स्थानों पर भी मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यहां वाहनों के गुजरने से धूल उड़ रही है। जिसके कारण इस क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट आई है। लेकिन जब तक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, तब तक स्थिति खराब रहेगी। लोगों को इस दिशा में जागरूक होना होगा।-सलमान राणा, स्टेशन इंचार्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें