फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर लगा जाम
विज्ञापन

हापुड़। भाई दूज पर वाहनों का दबाव बढ़ने से पूरे दिन शहर में जाम रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ंी।
भाई दूज पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन का निर्णय लिया था। लेकिन शनिवार के ये दावे ध्वस्त दिखाई दिए। सुबह करीब 11 बजे शहर में जाम लग गया। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रखी गई, फिर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं को चौराहों से पहले ही रोक दिया गया। गढ़ रोड पर फ्लाईओवर से, दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड से और मेरठ रोड पर आंबेडकर मूर्ति से तहसील चौपला की तरफ ई-रिक्शा रोक दिए गए। लेकिन इसके बावजूद भी जाम लग गया। मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर और इसके आसपास भी जाम की स्थिति रही। यहां वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गढ़ दिल्ली रोड, मेरठ रोड और बुलंदशहर रोड पर यात्रियों को अधिक दिक्कत रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे लोगों को जाम से राहत मिली। लेकिन शाम को एक बार फिर जाम लग गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम लग जाता है। जाम से राहत मिले, इसके लिए काफी प्रयास किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें