फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने लाइसेंस पर चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापा

विज्ञापन
गांव इमटोरी में पुलिस द्वारा पकड़े गए पटाखे - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पुराने लाइसेंस पर चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापा
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी में पुराने लाइसेंस पर चल रही पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने हाफिजपुर थाना क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस ने एक मकान के अंदर से भारी मात्रा में अधबने पटाखे बरामद किए हैं। भनक लगने पर आरोपी फैक्टरी बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी के पास एक मकान में पटाखा फैक्टरी चल रही है। यहां पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर वह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फैक्टरी का ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस मुख्य द्वार के ताले को तोड़कर अंदर घुसी। बाद में थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि फैक्टरी हाफिजपुर निवासी अकबर की है। आरोपी पुराने लाइसेंस पर फैक्टरी चला रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पटाखे के साथ एक गिरफ्तार
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने हजारों के पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला गांधी विहार स्थित एक प्लॉट में अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। मौके से तीन कट्टों में रखे हजारों रुपये के पटाखे भी बरामद किए हैं। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा निवासी शाहनवाज है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें