फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परास्नातक कक्षाओं में 215 ने लिया दाखिला, स्नातक के लिए आज निकलेंगे ऑफर लेटर

विज्ञापन
एसएसवी कालेज में प्रवेश के लिए लगी भीड़ - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
परास्नातक कक्षाओं में 215 ने लिया दाखिला, स्नातक के लिए आज निकलेंगे ऑफर लेटर
विज्ञापन

हापुड़। परास्नातक कक्षाओं में सोमवार को 215 छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं स्नातक की दूसरी ओपन मेरिट में प्रवेश के लिए मंगलवार को ऑफर लेटर निकाले जा सकेंगे। वहीं परास्नातक में पहली मेरिट के दाखिले की अंतिम तिथि भी मंगलवार को है।
जिले के एडेड कॉलेजों में स्नातक रेग्युलर की बीए को छोड़कर अन्य सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में इन कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्रों का रुझान सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की ओर बढ़ा है। हालांकि स्नातक कक्षाओं में बची सीटों पर प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑफर लेटर निकलेंगे। साथ ही परास्नातक की पहली मेरिट में चयनित छात्र भी मंगलवार तक ही प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

परास्नातक की इन कक्षाओं में हुए दाखिले
सोमवार को परास्नातक की विभिन्न कक्षाओं में 215 प्रवेश हुए। इसमें एमए हिंदी में 20, एमए अंग्रेजी में 21, एमए राजनीतिक शास्त्र में 24, एमए इकॉनोमिक्स में 11, एमए गणित में 01, एमएससी गणित में 42, एम.कॉम में 34, एमए भूगोल में 11, एमएससी गणित में 07, एमएसी केमिस्ट्री में 9, एमए सोशॉलाजी में 13, एमएससी जंतु विज्ञान में 12, एमएससी वनस्पति विज्ञान में 6 छात्रों ने प्रवेश लिया।
सेल्फ फाइनेंस के इन कॉलेजों में सीटें खाली
जिले के चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कॉलेज, आईएमआईटी कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज, एसवीडीसी कॉलेज, एसएसवी कॉलेज, राजीव गांधी कॉलेज, रामतीर्थ कॉलेजों में सीटें खाली हैं। स्नातक कक्षाओं में यहां प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान में छात्रों को नहीं होगी परेशानी
स्नातक, परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाई गई हैं। छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।--डॉ सतीश, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें