फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड टूटी,दर्जनों गांवों का आवागमन रुका

विज्ञापन
कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर भरा बारिश का पानी - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
दो साल से टूटी कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पिछले दो साल से टूटी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद इसका मरम्मत नहीं हुई है। जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हैं।
कुचेसर रोड चौपले पर हाईवे के किनारे सर्विस रोड के बराबर नाला बना है। इस नाले से ही कस्बे से पानी की निकासी होती है। लेकिन नाला आगे चलकर बंद हो जाता है जिससे निकासी नहीं होती और पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है।
विज्ञापन

इसी जलभराव के कारण सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एनएचएआई ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सर्विस रोड को ही ब्लॉक कर दिया था। मामला गरमाया तो सर्विस रोड खोल दी गई, लेकिन सर्विस रोड की मरम्मत नहीं की गई।
बता दें कि मेरठ जिले के किठौर और बुलंदशहर के बीबीनगर को जोड़ने का यह मुख्य लिंक मार्ग है, जिस पर दर्जनों गांव भी हैं। ऐसे में सर्विस रोड के बंद करने से इन लोगों को जान संकट में डालकर कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। गलत
इन गांवों के लोगों को हो रही परेशानी
सर्विस रोड से कुचेसर रोड, फतेहपुर, रसूलपुर, बीबीनगर, बनखंडा, दयानतपुर, महमदपुर, तिगरी, कनिया, अल्लीपुर, नली, कटक, रमपुरा, उदयपुर, हाजीपुर, मारकपुर, बीबीनगर, किठौर समेत दर्जनों गांवों के लोगों का रोजाना इसी मार्ग से आवागमन होता है।
ग्रामीण झेल रहे संकट
दर्जनों गांवों के आवागमन का यह प्रमुख मार्ग है। कई सालों से यहां के लोग संकट झेल रहे हैं। लेकिन राहत नहीं मिल सकी है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं । - नेत्रपाल सिंह, फतहपुर।--फोटो संख्या-02
भाकियू करेगी आंदोलन
सर्विस रोड के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही है। इसके विरोध में जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। भाकियू जन समस्या से जुड़ी समस्याओं को बर्दाश्त नहीं करेगी।--जतिन चौधरी, रसूलपुर।--फोटो संख्या-03
विज्ञापन

जल्द कराएंगे मरम्मत
सर्विस रोड की बदहाली का मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द ही सर्विस रोड को दुरस्त कराया जाएगा। ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए मौके पर भेजेंगे।--राकेश सूद, पीडी, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें