फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों, सब्जियों के दामों उछाल से बिगड़ा रसाई का बजट

विज्ञापन
सब्जी की दुकान। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
फलों, सब्जियों पर महंगाई की मार, 40 रुपये किलो बिक रहा टमाटर
विज्ञापन

हापुड़। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों के अलावा फल-सब्जी के दाम भी बढ़ गए हैं। लगभग 20 फीसदी तक फल सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों की माने तो माल भाड़ा बढ़ने के कारण दाम बढ़े हैं।
बढ़ती महंगाई का असर आमजनता पर पड़ रहा है। रसोई का बजट बढ़ने के कारण लोगों को अपनी जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में फलों व सब्जियों के दामों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी ने बताया कि फिलहाल नवरात्र चल रहे हैं और भाड़े में भी वृद्धि हुई है। इन दिनों में आलू, नींबू की खपत अधिक होने के साथ मंडी में आवक कम हो जाती है। इन दिनों में आलू, टमाटर की चटनी व खीरा आदि खाते हैं। इसलिए इनके दामों में वृद्धि हुई है।
जबकि थोक फल विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र में फलों की खपत बढ़ जाती है। इसके चलते ऊपर मार्केट से ही फलों के दाम बढ़े हुए हैं। केला और सेब की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में इनके दाम बढ़ रहे हैं। अभी कीमतें और बढ़ने के आसार हैं।
बढ़ गया बजट
पिछले कुछ दिनों में बढ़ी महंगाई के साथ रसोई का बजट भी बिगड़ा हुआ है। अब फलों और सब्जियों पर और महंगाई बढने से रसोईयों का बजट बढ़ गया है। अब स्थिति यह है कि दस हजार की रसोई का बजट 15 हजार हो गया है। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से और परेशानी बढ़ गई है।
फल पहले अब (प्रति किलो)
सेब 80 110
अनार 80 110
मौसमी 45 60
केला 50 70
अंगूर 270 300
चीकू 70 90
सब्जियों के दाम (प्रति किलो)
सब्जी पहले अब
आलू 15 20
टमाटर 35 40
खीरा 25 30
हरी मिर्च 55 65
भिंडी 20 30
प्याज 35 45
बैंगन 15 20
सीताफल 25 30
गोभी 45 50
कम हो महंगाई
रसोई का बजट पूरे परिवार को प्रभावित करता है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि खाद्य पदार्थ के दामों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करना चाहिए। - ज्योति त्यागी, गृहणी।-फोटो-26
विज्ञापन

मध्यमवर्गीय परिवार परेशान
सिलिंडर के साथ फलों, सब्जियों के दाम बढ़ना काफी कष्टकारी है। पिछले दो तीन महीने में महंगाई जिस कदर बढ़ी है, उससे घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। - अलका, गृहणी।-फोटो-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें