फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता कर पर रोक, एक माह में शहर से बाहर होंगी डेयरियां

विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बोलते पार्षद। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
स्वच्छता कर पर रोक, एक माह में शहर से बाहर होंगी डेयरियां
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में स्वच्छता कर का प्रस्ताव बहस के बाद पास नहीं हो सका। कुछ सभासदों के विरोध के बाद फिलहाल इस प्रस्ताव को रोक दिया गया। इससे शहर के 57 हजार भवन स्वामियों को कुछ राहत मिली है। वहीं बैठक में डेयरियों को एक माह में शहर से बाहर करने का भी प्रस्ताव पास हुआ। कार्रवाई न करने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगी। बैठक में करीब दस करोड़ रुपये के सड़क, नाली और मरम्मत के कार्य पास हुए हैं। कुल मिलाकर 140 में से 136 को पास कर दिया गया।
नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभासद सुनील पटवारी ने कहा कि शहर में टेंडर निरस्त होने के बाद भी पार्किंग की अवैध वसूली चल रही है। जिस पर राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभासद नितिन पाराशर ने सोलर लाइट और सड़क के निर्माण की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय योजना से एक हजार सोलर लाइटें जल्द पालिका को मिलने जा रही हैं। उन्होंने नगर पालिका की गोशालाओं में गोवंशों की दुर्दशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारी भरकम बजट के बावजूद गोशालाओं में गोवंशों की सही तरीके से रखरखाव नहीं हो रहा है, इनकी लगातार मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सभासद नरेश भाटी ने मीनाक्षी रोड का नाम बदलकर शहीद रामस्वरुप जाटव मार्ग रखने के बाद बोर्ड लगवाने की मांग की। सभासद देवेंद्र कुमार ने कर विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों से गलत टैक्स वसूला जा रहा है।
इस शिकायत के बाद कर विभाग से अधिकारियों से जवाब मांगा गया, जिसके बाद पता चला कि बैठक में कर विभाग का कोई अधिकारी ही मौजूद नहीं था। जिसके बाद अध्यक्ष ने केएनए को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बाद में पहुंचे दो अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई गई।
सभासदों ने स्वच्छता कर का किया विरोध
प्रस्ताव संख्या 26 के अनुसार वार्षिक मूल्य का दस प्रतिशत जलकर, छह प्रतिशत गृहकर व दो प्रतिशत सीवर कर लागू है। उक्त करों के अतिरिक्त स्वच्छता कर प्रस्तावित किए जाने एवं लागू गृहकर को छह से दस प्रतिशत का प्रस्ताव रखा गया था। सभासद नितिन पारासर, अब्दुल मलिक ने इसका विरोध किया। सभासदों ने इसे लोगों पर अतिरिक्त बोझ बताने के साथ साथ आगामी चुनावों का भी हवाला दिया। जिसमें बाद इस प्रस्ताव को रोक दिया गया। प्रस्ताव संख्या 140 में संचालित चमड़ा, खाल गोदाम, पतोझड़ी व ऐनीमल वेस्ट के गोदामों के लिए वार्षिक अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए शुल्क दरें शामिल थीं। इस प्रस्ताव को भी होल्ड कर दिया गया।
एक मीटर 2.5 एमएम का केबिल 23 रुपये मीटर
प्रकाश विभाग की ओर से प्रस्ताव संख्या 45 में आगामी त्योहारों के मद्देनजर 2.5 एमएम के एक मीटर केबिल की कीमत 23 रुपये दर्शायी गई थी। जिस पर सभासद और पालिकाध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने बैठक की समाप्ति कर बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस प्रस्ताव को भी होल्ड कर दिया गया।
अमर उजाला के दिवंगत पत्रकार अनिल त्यागी और व्यापारी नेता के नाम से होगी सड़क -
अमर उजाला के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी के नाम पर मोहल्ला सर्वोदय नगर की मुख्य सड़क उनके नाम से होगी। नामित सभासद श्यामेंद्र त्यागी ने इस प्रस्ताव को रखा था। जिस पर सभी ने सहमति जताई। जबकि व्यापारी नेता व पूर्व सभासद स्व. नरेश कसेरा के नाम पर कसेरठ बाजार की विनोद समोसे वाले के कोने से गोयल फर्नीचर तक रहेगी। व्यापार मंडल की ओर से पालिकाध्यक्ष को यह प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर सभी सभासदों ने समर्थन किया। इस पर शहर के व्यापारियों ने हर्ष जताया है। साथ ही पालिकाध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।
महापुरुषों के नाम पर होंगे पार्क -
शहर के सभी पार्कों के नाम महापुरुषों के नाम पर होंगे। इन पार्कों में महापुरुषों की प्रतिमा भी लगेगी। इसके लिए जल्द सभासदों की एक बैठक होगी।
डेयरियां नहीं हुई बाहर तो वहीं बिछेगी खाट
पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि डेयरियां एक माह के अंदर शहर से बाहर नहीं हुई तो अधिकारियों की खाट को वहीं बिछवा दिया जाएगा। वे खुद भी वहीं डेरा जमाएंगे। उन्होंने कहा कि डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
बोर्ड बैठक में करीब चार करोड़ की सड़कों के निर्माण किए जाएंगे। इसके तहत सर्वोदय कालोनी वार्ड नंबर चार दो सड़कें, वार्ड नंबर पांच महताब गढ़ी में नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर सात में सोटावाली में नाली व दो सड़कें, वार्ड नंबर 14 प्रेमपुरा में सीसी रोड, वार्ड नंबर 17 फूलगढ़ी में नाली व इंटरलॉकिंग, वार्ड नंबर 18 चमरी में नाली व इंटरलॉकिंग, वार्ड नंबर 19 मोहल्ला मदरसा में सीसी रोड व नाली, वार्ड नंबर 24 करीमपुरा में इंटरलॉकिंग सड़क, वार्ड नंबर 26 आवास विकास में पार्क का सौंदर्यीकरण के अलावा वार्ड नंबर 37 जगन्नाथपुरी में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें