ग्राहकों को प्रमाण पत्र देते एचपीडीए वीसी । संवाद
- फोटो : HAPUR
प्रॉपर्टी कैंप में छह भवन बिके, 40 भूखंडों की कराई रजिस्ट्री
हापुड़। शारदीय नवरात्र पर एचपीडीए द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना के एच-ब्लाक में लगाए गए प्रॉपट्री कैंप के दूसरे दिन लोगों का उत्साह दिखाई दिया। इसमें अभी तक छह भवनों को प्राधिकरण द्वारा बेचा गया जबकि 40 भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई।
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी मेले में अच्छी भीड़ आ रही है। अब तक कैंप में प्राधिकरण द्वारा 1.40 करोड़ की कीमत के छह भवनों को बेचा जा चुका है। जबकि कुल 40 भूखंडों की क्रेताओं के पक्ष में रजिस्ट्री की गई है। कैंप में कई आवंटियों द्वारा कब्जा भी प्राप्त किया गया। निबंधन विभाग एवं प्राधिकरण द्वारा आयोजितकैंप में एक ही स्थान पर बैनामे व अन्य कार्य हो रहे हैं। भवन/भू-खंडों की रजिस्ट्री से सरकार को लगभग 46 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। प्रॉपट्री कैंप में एक आवंटी सत्येंद्र कुमार को भवन संख्या-ईएच-151 (डूप्लेक्स) प्रीत विहार प्रथम की रजिस्ट्री करने के बाद रजिस्ट्री के अभिलेख उपाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया। एआईजी स्टांप अरुण शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा क्रेताओं को तुरंत पंजीकृत बैनामे प्रदान किए गए। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार आरके सिंह, हिमांशु मौजूद रहे।