फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मीटर से चल रही अस्पताल में बिजली, विजिलेंस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मीटर से चल रही अस्पताल में बिजली, विजिलेंस ने मारा छापा
विज्ञापन

हापुड़। नंदपुर गांव के पास गुलावठी रोड पर एक अस्पताल को फर्जी मीटर से सप्लाई दी जा रही थी। जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। विजिलेंस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया। मीटर की सीलिंग पर निगम अफसरों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विद्युत निगम के ही कुछ कर्मचारी प्रतिष्ठानों पर फर्जी मीटर लगाकर निगम के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के ट्यिाला गांव का मामला अभी शांत नहीं हुआ, ऐसे में धौलाना क्षेत्र में भी इस तरह का दूसरा मामला प्रकाश में आ गया है।
विज्ञापन

नंदपुर स्थित एक अस्पताल के बाहर मीटर लगा हुआ था। निरीक्षण के दौरान निगम की टीम को शक हुआ तो अस्पताल संचालक से मीटर की सीलिंग रिपोर्ट मांगी। अस्पताल द्वारा मीटर संबंधी कागज दिए गए, लेकिन यह कागज सही नहीं पाए गए। फर्जी मीटर से बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन

एसडीओ सुभाष चंद ने बताया कि जांच में मीटर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। संबंधित के खिलाफ तहरीर देकर, मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में बिजली की चोरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें