19 बूथों पर 1538 ने लगवाया दूसरा टीका
हापुड़। जिले में कोरोना से बचाव को लेकर 1538 लोगों ने भरोसे का टीका लगवाया। दूसरे टीका लगवाने को लेकर लोगों में जागरूकता कम दिखाई दे रही है इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी टीकाकरण का निर्णय लिया है।
शासन से शनिवार का दिन दूसरे टीके के लिए निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार दूसरा टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन लोगों में उत्सुकता कम दिख रही है। शनिवार को 826 पुरुष और 712 महिलाओं ने टीके लगवाए।
आज इन स्थानों पर लगेंगे बूथ
गांव कस्तला, मलकपुर, सरावा, अल्लीपुर, भटियाना, नूरपुर, कांवी, पिलखुवा एएनएमटीसी, भीमनगर, अर्जुननगर, समाना, फगौता, गालंद में रविवार को टीके लगाए जाएंगे।
सोमवार को यहां लगेंगे टीके
सोमवार को टीकाकरण के लिए सिंभावली, श्यामपुर, दत्तियाना, मुदाफरा, हरौड़ा, जखेड़ा, दौतई, सादुल्लापुर, झड़ीना, लुहारी, बाबूगढ़, भैना, ब्रजघाट, पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, पीएचसी गालंद, सीएचसी गढ़, पीएचसी सिंभावली, सीएचसी सपनावत, सीएचसी पिलखुवा में बूथ बनाए गए हैं।
दूसरा टीका लगवाना जरूरी
कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके जरूरी हैं। दूसरा टीका लगने पर ही शरीर इस संक्रमण से लड़ने में कामयाब होगा। समय होने पर दूसरा डोज अवश्य लगवाया जाए।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।