फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में खेत से काम कर घर लौट रहे युवक पर गांव के ही लोगों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मतनौरा निवासी राहुल रविवार रात खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में ईंख के खेत से निकले कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिर पर चाकू से वार किए गए। चीख सुनकर किसान मौके की तरफ दौड़े। जिसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव मतनौरा निवासी पिंकू व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें