फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से 20 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घरों से 20 लाख के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में चार घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जबकि नगर के आनंद विहार में भी चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों करीब 20 लाख रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
गांव मुबारिकपुर निवासी बृजपाल गांव ततारपुर के पास स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पर चौकीदार की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। देर रात दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं गांव निवासी रेखा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने बिना आहट किए 15 हजार रुपये की नकदी व आभूषण, कीमती सामान चोरी कर लिया है।
इसके अलावा गांव निवासी भीम सिंह मकान में घुसकर चोरों ने तीन हजार रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया।
गांव निवासी सतवीर सिंह के घर से भी 20 हजार रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया है। बड़ी बात रही कि चोरी के दौरान परिवार के लोगों को किसी प्रकार की भनक नहीं लगी। सुबह परिजनों ने सामान बिखरा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।
आनंद विहार में निर्माणाधीन मकान में चोरी
नगर के मोहल्ला तगासराय निवासी बिजेंद्र शर्मा की गोल मार्केट में बिजली की दुकान है। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार जी-ब्लाक में भी उनके मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात चोर मकान का मुख्य गेट काटकर अंदर घुस गए। घर से जेनरेटर, इंवर्टर, बैट्ररी, लकड़ी का सामान सहित दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें