मासूम के साथ मारपीट, होंठ को बीड़ी से दागा
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने मासूम के साथ मारपीट कर उसके होठ को बीड़ी से दागा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद मेरठ के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पांच माह से पीड़िता पुत्र अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ कुचेसर रोड चौपला स्थित एक किराए के मकान में रह रही है। जनपद मेरठ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति भी महिला के साथ रहता है। आरोप है कि मासूम को होंठ को व्यक्ति ने जलती बीड़ी से दागा। उसके गुप्तांग को भी पकड़कर खींचा गया, जिससे चोट लग गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भिजवाया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बच्चे के होंठ पर चोट का निशान है। मामले की सच्चाई जानने के लिए उसे मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।