फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बूथों पर 3520 ने लगवाया दूसरा डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
14 बूथों पर 3520 ने लगवाया दूसरा डोज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। 14 बूथों पर 3520 लोगों ने टीकाकरण कराया। सोमवार को टीकाकरण के लिए रविवार सुबह 10 बजे से स्लॉट बुक किए जा सकेंगे।
शनिवार का दिन दूसरा डोज लगवाने के लिए निर्धारित किया गया है। 14 बूथों पर शनिवार को टीकाकरण हुआ, जिसमें 3520 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 1905 पुरुष और 1615 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा साथ ही लोगों से बड़ी संख्या में टीका लगवाने की अपील की।
आज सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्लॉट
जिले में सोमवार को टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग किया जा सकेगा। रविवार सुबह 10 बजे से स्लॉट खोल दिए जाएंगे। कोविशील्ड पहला डोज के लिए 2100 व दूसरा डोज के लिए 700, कोवैक्सीन के पहले डोज के लिए एक हजार व दूसरा डोज के लिए 250 डोज बुक कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

जल्द लगवाएं टीका
जिले में टीकाकरण जारी है, लोग अपनी बारी में टीका अवश्य लगवा लें। इसी से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। वैक्सीन के दोनों डोज लेेने पर ही पूरी सुरक्षा होगी। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें