फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस की अजीब मांग: हेड कांस्टेबल ने नाविक की अभ्रदता, मांगी बीयर, एसपी ने किया निलंबित

Sat, 04 Sep 2021 09:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

हेड कांस्टेबल द्वारा नाविक से अभद्रता करने और बीयर मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने प्रथमदृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी कर्मी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नाविक का कॉलर पकड़े हेड कांस्टेबल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगरी ब्रजघाट में नाविक से अभद्रता के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


गंगानगरी ब्रजघाट में बाहरी क्षेत्रों श्रद्धालु और यात्री गंगा स्नान व अन्य धार्मिक कर्मकांड करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं विभिन्न प्रदेशों से मृतकों की अस्थि विसर्जन करने के लिए भी लोग ब्रजघाट आते हैं। गुरुवार को अस्थि विसर्जन करने आए कुछ लोगों ने एक नाविक पर अधिक किराया मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। जिस पर वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। जिसके द्वारा नाविक से अभद्रता करने और बीयर मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने प्रथमदृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी कर्मी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें