फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक और महिलाओं के लिए तीन स्पेशल बूथ बने, बिना स्लॉट लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक और महिलाओं के लिए तीन स्पेशल बूथ बने, बिना स्लॉट लगेगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में अभिभावक और महिलाओं के लिए तीन स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को इन बूथों पर बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण कराया जा सकेगा। इसके अलावा 14 अन्य बूथ पर टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए वैक्सीन के 18 हजार डोज मिल गए हैं। मंगलवार को जिले में महा अभियान चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए अफसरों ने कलस्टर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोरोना महामारी को हराने के लिए जिले में टीकाकरण जारी है। 16 जनवरी से जिले में टीके लगाए जाने शुरू हुए थे, जिसका छठा चरण इन दिनों चल रहा है। अगस्त महीने में टीकाकरण की गति काफी तेज कर दी गई है। 3 अगस्त को सर्वाधिक 21 हजार टीके लगाए गए थे, जिसके बाद से हर सप्ताह एक या दो महा अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सोमवार को अभिभावक और महिलाओं के लिए तीन स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिलाएं व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक आसानी से टीके लगवा सकेंगे। उन्हें स्लॉट बुक कराने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा 14 अन्य बूथों पर भी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

- महिला, अभिभावक स्पेशल बूथ यहां बने
कोठीगेट स्थित पीपीसी पर महिला स्पेशल बूथ बनाया गया है। इस पर महिलाएं आसानी से टीका लगवा सकेंगी। जबकि दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल और सिंभवली के सिखैड़ा सीएचसी पर अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन बूथों पर होगा टीकाकरण
सोमवार को पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, सीएचसी गढ़, सीएचसी धौलाना, पीएचसी सिंभावली, सीएचसी सिंभावली, सिखैड़ा सीएचसी, एएनएमटीसी पिलखुवा में बने बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें