फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फूंकी 80 हजार की और बिल जमा किया दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली फूंकी 80 हजार की और बिल जमा किया दो हजार
विज्ञापन

हापुड़। डिवीजन क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में एक कोल्ड ड्रिंक सप्लायर के मीटर में सात हजार रीडिंग स्टोर मिली है, जबकि चार किलोवाट के कनेक्शन पर लोड भी 6 किलोवाट से अधिक मिला है। मीटर में रीडिंग के अनुसार लगभग 80 हजार रुपये की बिजली चोरी की गई है जबकि बिल दो हजार का ही जमा किया जा रहा था। विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर, इसका खुलासा किया। मीटर रीडर की सांठगांठ भी उजागर हुई है। विजिलेंस टीम ने अपनी रिपोर्ट में बिलिंग कंपनी के बिल से स्टोर रीडिंग की राशि से दोगुना शुल्क वसूलने की संस्तुति की है, इसकी जांच रिपोर्ट निगम के अफसरों को सौंपी गई है।
घर, फैक्टरी परिसर में लगे विद्युत मीटर के बिल जारी करने के लिए नामित की गई बिलिंग कंपनी विद्युत निगम को चपत लगा रही है। कंपनी के कुछ खास मीटर रीडरों के नाम घोटालों में उजागर हो रहे हैं। हाल ही में फ्लोरमिल की जांच में भी रीडिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को विजिलेंस की टीम ने मोहल्ला फूलगढ़ी में छापा मारा।
विज्ञापन

यहां एक कोल्ड ड्रिंक सप्लायर के घर लगे विद्युत मीटर में 7 हजार यूनिट स्टोर मिली हैं। इतना ही नहीं यहां कनेक्शन सिर्फ चार किलोवाट का था, जबकि लोड 6 किलोवाट से भी अधिक चल रहा था। वहीं बिल में न तो बढ़ा भार दर्शाया गया और न ही पूरी रीडिंग भरी गई।
इस मामले में विजिलेंस की टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में मीटर रीडिंग की सांठगांठ का भी जिक्र किया गया है। साथ ही बिलिंग कंपनी के बिल से स्टोर रीडिंग का दोगुना शुल्क वसूलने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने पर करेंगे कार्रवाई
मीटर में रीडिंग स्टोर का मामला गंभीर है। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। निगम को राजस्व की क्षति नहीं होने दी जाएगी।
- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
जांच में मिली गड़बड़ी
छापा मार कार्रवाई के दौरान फूलगढ़ी में मीटर में हजारों रीडिंग स्टोर मिली हैं। बिल बनाते समय यह रीडिंग दर्शायी नहीं जाती थी। लगभग 80 हजार रुपये की यूनिट स्टोर थी। जबकि बिल केवल डेढ़ से दो हजार रुपये महीने ही आ रहा था। इस मामले में जांच रिपोर्ट निगम के अधिकारियों को भेज दी गई है।
- अनविता उपाध्याय, सीओ विजिलेंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें