फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 21 बूथों पर 2602 को लगा डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 21 बूथों पर 2602 को लगा डोज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को 21 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 2602 लोगों को टीके लगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
टीकाकरण के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 21 बूथ बनाए जिसमें हापुड़ सीएचसी, सिंभावली सीएचसी, पीपीसी हापुड़, गढ़ सीएचसी, धौलाना सीएचसी, पिलखुवा पीपीसी शामिल रहे। सुबह 9 बजे से इन बूथों पर टीकाकरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बूथों पर जमकर उत्साह दिखाया। शाम चार बजे तक इन बूथों पर 2602 लोगों को टीके लगाए गए। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बूथों का निरीक्षण कर, आस पास रह रहे लोगों से दूसरा टीका समय से लगवाने की अपील की। क्योंकि पहले टीके के मुकाबले दूसरा टीका लगाने का कार्यक्रम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जबकि शनिवार को दिन सिर्फ दूसरा डोज के लिए ही निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
महिला----223752
पुरुष-----263568
60 साल से ऊपर--83612
45 से 60 साल के--154621
18 से 44 साल के--247125
अपनी बारी पर अवश्य लगवाएं टीका
जिले में टीकाकरण जारी है, सभी लोग अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवा लें। क्योंकि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें