फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों के खाते से रुपये निकालने पर भाकियू ने घेरा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किसानों के खाते से रुपये निकालने पर भाकियू ने घेरा बैंक
विज्ञापन

हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर के दो किसानों के खातों से रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बैंक में हंगामा किया। बैंक प्रबंधक को ज्ञापन देकर जल्द रुपये वापस नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गोहरा निवासी योगेंद्र सिंह व उसके भाई का गांव की ही बैंक शाखा में खाता है। उनके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर किसानों को इसकी जानकारी हुई। इस तरह किसानों के खातों से रुपये निकाले जाना गंभीर मामला है।
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने बैंक में प्रदर्शन किया। बैंक अधिकारियों के समझाने पर किसान शांत हुए। साथ ही जल्द राहत नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने बताया कि उनके बैंक खाते एटीएम आदि से भी लिंक नहीं हैं, फिर भी उनके खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं। इसमें बैंक अधिकारियों का ही हाथ हो सकता है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में अजय सिंह, डॉ ओंमकार सिंह, रोबिन सिंह, प्रवेश हूण, सुमित, राजेंद्र गुर्जर, रामकुमार आर्य, लीले सिंह, रकम सिंह, डॉ जितेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें