फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान नहीं होने पर रालोद ने घेरा डीसीओ कार्यालय, प्रदर्शन

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित मंडी में गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना देते रालोद पार्टी के पदाधिकारी. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
गन्ना भुगतान नहीं होने पर रालोद ने घेरा डीसीओ कार्यालय, प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान नहीं होने पर बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी परिसर स्थित जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर किया। अधिकारियों पर मिलों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा, जिले के दोनों मिलों पर करोड़ों का भुगतान अटका हुआ है। इसके विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन समिति के सचिव को सौंपा।
रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि शुगर मिल कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते हैं। 14 दिन तक भुगतान नहीं करने पर ब्याज समेत भुगतान के आदेश हैं, लेकिन मिलों द्वारा ब्याज तो दूर सालों तक गन्ने का मूल भुगतान भी नहीं दिया जाता है। रालोद से जिला पंचायत सदस्य विकास चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। प्रवीण वाल्मीकि ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में मजदूर भी सहयोग करें, ताकि उनकी समस्याओं का भी हल निकाला जा सके।
विज्ञापन

किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास तेवतिया ने कहा कि गन्ना विभाग की लापरवाही से किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा। जिसके चलते किसान अपने बच्चों की फीस तक भी नहीं भर पा रहे हैं। जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आगे मिलों पर ही धरना दिया जाएगा। इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन गन्ना समिति के सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर उदयवीर सिंह तेवतिया, नानक चंद शर्मा, कुक्कु चौधरी, राकेश शर्मा, जगदीश बामल, प्रमोद, बॉबी, राकेश प्रधान, निपेंद्र राणा, मनोज प्रधान, विपिन प्रधान, धीर सिंह, कुलदीप प्रधान, विरेंद्र ढिल्लो, सुमित, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें