किसान को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मुगलपुर में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किसान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अल्लीपुर मुगलपुर निवासी बालकराम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। सोमवार को गांव के मनोज, राहुल, सुंदर व आदेश लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।