रोडवेज बस ने चौकीदार को मारी टक्कर मौत
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित एक ढाबे के पास रोडवेज बस ने एक चौकीदार को टक्कर मार दी है। इससे चौकीदारी की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी के थाना नीम गांव क्षेत्र के रोशननगर निवासी बृजेश ने बताया कि उसके पिता सियाराम थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करते थे। 28 जुलाई को एनएच-9 स्थित एक ढाबे के पास वे अपने ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान यहां से गुजरी कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद पीड़ित को सूचना दी। थाना बाबूगढ़ में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।