फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने लाइन के लिए शिफ्टिंग करने वाले जेई पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने लाइन के लिए शिफ्टिंग करने वाले जेई पर गिरी गाज
विज्ञापन

हापुड़। उबारपुर बिजलीघर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर एक कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग के मामले में फंसे जेई का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर दिया है। साथ ही चार्जशीट जारी कर, दोषों की जांच शुरू कर दी गई है। मामला एमडी स्तर तक पहुंचने से हड़कंप मचा हुआ है।
उबारपुर बिजलीघर के अवर अभियंता केपी शर्मा ने बुलंदशहर रोड पर काटी जा रही एक कॉलोनी को लाभ पहुंचाने के लिए बाबूगढ़ से उबारपुर बिजलीघर को आ रही 33केवी क्षमता की लाइन को ही शिफ्ट कर दिया था। इसका न तो एस्टीमेट बनाया गया और न ही अधिकारियों को कोई सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

निगम के एक अधिकारी द्वारा की गई जांच में पता चला कि अवर अभियंता ने करीब ढाई घंटे तक इस कार्य को करने के लिए पूरा बिजलीघर बिना किसी को सूचना दिए बंद रखा। इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं चढ़ाया गया। मामला मुख्य अभियंता तक पहुंचा तो उन्होंने रिपोर्ट तलब की। निगम के अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने प्रशासनिक आधार पर अवर अभियंता का स्थानांतरण डिस्ट्रीब्यूशन से टेस्ट में कर दिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के मामले में जेई का स्थानांतरण कर, चार्जशीट जारी कर दी गई है। जांच जारी है, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें