फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के लिए शासन ने मांगा संशोधित प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के लिए शासन ने मांगा संशोधित प्रस्ताव
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित 40.56 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। इस भूमि के लिए जिला प्रशासन द्वारा आठ जुलाई को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन शासन ने संबंधित भूमि के सभी दस्तावेजों और भूमि खरीद के लिए खर्च का पूरा ब्योरा सहित संशोधित प्रस्ताव मांगा है। जिला प्रशासन अब प्रस्ताव दोबारा भेजने की तैयारी कर रहा है।
पुलिस लाइन के लिए प्रशासन काफी समय से जमीन की तलाश कर रहा था। पहले अकड़ौली गांव में भूमि खरीद की योजना लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन एक किसान द्वारा जमीन देने से इंकार करने पर तत्कालीन डीएम ने अकड़ौली में पुलिस लाइन के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। प्रस्ताव निरस्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन के लिए दूसरे गांवों में भूमि की तलाश की गई। दस से अधिक गांवों की भूमि का निरीक्षण करने के बाद गांव सादुल्लापुर गोकुल मेें 40.56 एकड़ भूमि का चयन किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निरीक्षण के बाद आठ जुलाई को पुलिस लाइन निर्माण के लिए जिले से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके जवाब में विशेष सचिव आरपी सिंह द्वारा विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र में संबंधित भूमि के सभी दस्तावेजों और इस भूमि के अधिग्रहण में होने पर खर्च के ब्यौरे सहित दोबारा भेजने के आदेश दिए गए हैं। ताकि जल्द से जल्द इस भूमि के संबंध में प्रक्रिया तेज की जा सके। पत्र प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा मांगे गए ब्योरे के साथ प्रस्ताव को दोबारा भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी : गांव सादुल्लापुर में पुलिस लाइन बनाने के प्रस्ताव के संबंध में शासन से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर ब्योरा जुटाकर उन्हें जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें