फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरा आलमगीरपुर में दो दिन से नहीं हुई गेहूं खरीद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहरा आलमगीरपुर में दो दिन से नहीं हुई गेहूं खरीद, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर स्थित क्रय केंद्र पर दो दिन से गेहूं खरीद न होने पर बृहस्पतिवार को किसानों ने हंगामा किया। वहीं अधिकारियों ने साइट चालू न होने की बात कहते हुए गेहूं खरीदने से इंकार कर दिया। काफी देर तक किसानों का हंगामा होता रहा लेकिन साइट चालू न होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो सकी। केंद्र पर गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गियों की लाइन लगी हुई थी।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 31 केंद्र बनाए गए थे। एक अप्रैल से इन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हुई, 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की अब तक खरीद हो चुकी है। 15 जून तक यह खरीद होनी थी, लेकिन शासन के आदेश पर तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई। हालांकि खरीद केंद्रों की संख्या 31 से घटाकर 14 कर दी। जिसके चलते इन केंद्रों पर किसानों की लाइन लग गई है।
विज्ञापन

गोहरा आलमगीरपुर के क्रय केंद्र पर पिछले दो दिन से काफी बुरी स्थिति है। किसानों का आरोप है कि बीते 48 घंटे से केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही है, यहां तैनात अधिकारी, कर्मचारी साइट चालू न होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में दो दिन से गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी एक ही स्थान पर खड़े हैं। किसानों का कहना था कि उनके नंबर आठ से दस दिनों में भी आए हैं। इस तरह की बदहाली किसानों को परेशानी में डाल रही है। इसके अलावा जिले के अन्य केंद्रों की हालत भी इसी तरह बनी हुई है। किसानों को अपना गेहूं बिक्री करना मुश्किल हो रहा है, जबकि अफसर दावे बड़ी सहुलियत वाले करते हैं। हंगामा करने वालों में आसरे नागर, राजाराम, अमित कुमार, रविंद्र त्यागी, बिजेंद्र, जयवीर, टूटू शर्मा, योगेश, सुरेश कुमार, श्रीपाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।
जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव का कहना है कि साइट में दिक्कत के चलते यह समस्या बनी थी। किसानों के गेहूं की खरीद कराई जा रही है। 22 जून तक यह जारी रहेगी।
दो दिन से परेशान हैं किसान
केंद्र पर पहुंचे किसान अमित कुमार ने बताया कि दो दिन से गेहूं लेकर केंद्र पर ही हैं, लेकिन खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। साइट बंद होने की बात कह अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं, ऐसे में किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे मनमानी
किसान सुनील ने बताया कि खरीद केंद्रों पर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बरसात के मौसम में किसान अपने गेहूं को लेकर खरीद केंद्रों पर दो दिन से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन तौल चालू नहीं होने से उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें