फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव, शहर में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जगह-जगह जलभराव, शहर में लगा जाम
विज्ञापन

हापुड़। बृहस्पतिवार को बारिश से जगहब-जगह जलभराव हो गया वहीं शहर में जाम भी लग गया। तहसील चौपला से लेकर मेरठ तिराहा व अतरपुरा चौराहा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते दिखाई दिए। दिन में रुक-रुक कर तीन बार बारिश हुई, जिससे गर्मी से भी राहत मिली।
पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। इनमें दो दिन बारिश हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह को भी आसमान में बादल छाए रहे। करीब आठ से दस बजे के बीच तीन बार रूक-रूक कर बारिश हुई। बारिश होने से लोगों से भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

हालांकि बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। आवास विकास रेलवे रोड, मोदीनगर रोड, फिरोज बिल्डिग़ के पास जलभराव हो गया। वहीं बारिश के कारण शहर में जाम की भी स्थिति बन गई। हालांकि वाहनों का दबाव होने के चलते अधिकांश समय जाम लगा रहता है लेकिन बारिश के कारण तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग तथा मेरठ तिराहा पर जाम लग गया। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

...........
फोटो संख्या--14
केस नंबर एक
आवास विकास रेलवे पुल
सुबह को रूक-रूक कर दो तीन बार बारिश होने से आवास विकास रेलवे पुल के आसपास पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
........
फोटो संख्या--13
केस नंबर दो
मोदी नगर रोड
मोदीनगर रोड पर बारिश होने से जलभराव हो गया। हालांकि बारिश बंद होने से सड़क से पानी से निकल गया, लेकिन जर्जर गलियों में जलभराव की समस्या रही। इससे लेागों को खासी परेशानी हुई।
----
नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि बारिश होने से एक दो स्थान पर सड़क पर पानी एकत्रित हो गया था, लेकिन बारिश बंद होते ही पानी निकल गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें