फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की हड़ताल हुई स्थगित, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए की हड़ताल हुई स्थगित, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
विज्ञापन

हापुड़। चिकित्सकों के साथ हिंसक घटनाओं के विरोध में 18 जून को जिले में होने वाली आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब चिकित्सक विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे तथा डीएम को ज्ञापन देंगे। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ विक्रांत बंसल ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने जान पर खेलकर लोगों का उपचार किया। उनके सैकड़ों साथी कोरोना की चपेट में आकर जिंदगी से जंग हार गए। फिर भी विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सकों के साथ हिंसक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके विरोध में आईएमए की केंद्रीय व राज्य आह्वान पर 18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

हापुड़ में आईएमए ने 18 जून को हड़ताल का एलान किया था। हालांकि हाईकमान के निर्देश पर हड़ताल को टाल दिया गया है। चिकित्सक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर, रोष जताएंगे। साथ ही डीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ दिनेश गर्ग ने कहा कि प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक अदालत में सुनवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान की अपील करते हैं। इन मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें