फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कवच के लिए युवाओं में उत्साह, 802 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कवच के लिए युवाओं में उत्साह, 802 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए भरोसे का टीका लगते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। पहले दिन 12 बूथों पर 802 युवाओं (80 फीसदी) ने टीके लगवाए। जबकि लक्ष्य एक हजार को प्रतिरक्षित करना था। अभिभावक स्पेशल बूथों पर संख्या बेहद कम रही। वहीं, चार विशेष बूथों पर लक्ष्य से कहीं अधिक टीकाकरण हुआ। सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। एक सप्ताह तक रोजाना 18 साल से ऊपर के एक हजार लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। एक साल तक पहली लहर का असर रहा, लेकिन इसका युवाओं पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। शासन के आदेश पर शुरूआत में हेल्थलाइन, फ्रंटलाइन वर्कर के साथ बुजुर्गों का टीकाकारण शुरू किया गया।
विज्ञापन

एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने के आदेश हुए थे। लेकिन एक महीने बाद जिले में टीकाकरण शुरू किया जा सका। पहले दिन 12 बूथों पर एक हजार युवाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया। सुबह 9 बजे से ही बूथों पर लंबी कतारें लग गई, दस बजे से टीकाकरण शुरू किया गया। आईडी जांच के बाद तमाम प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने पर युवाओं को भरोसे का टीका लगा तो वह खुशी से झूम गए।
किसी ने टीका लगवाने के दौरान की तस्वीरे मोबाइल में कैद की तो किसी ने ग्रुप बनाकर सेल्फी ली। कुल मिलाकर पहले दिन का टीकाकरण उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह तक रोजाना एक एक हजार 18 साल से ऊपर वालों को प्रतिरक्षित करेगा।
-बूथों पर टीकाकरण की स्थिति-
बूथ लक्ष्य टीकाकरण
सीएचसी हापुड़ 100 93
जिला अस्पताल, 100 31
पंचायत घर असौड़ा 100 88
सीएचसी सिंभावली, 100 43
पीपीसी हापुड़ 100 90
जिला न्यायालय 50 55
जन सूचना विभाग 50 54
रोडवेज 50 55
एलआईसी 50 52
सीएचसी धौलाना 100 72
सीएचसी गढ़ 100 89
सीएचसी पिलखुवा 100 80
(नोट:12 बूथों पर एक हजार को टीका लगाने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 802 ने टीका लगवाया)
-------------
हमनें लगवाया टीका आप भी लगवाएं
युवा अजय तोमर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाकर वह काफी उत्साहित हैं। इस टीके से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन कर अब वह पहले से कहीं अधिक सुरक्षित रह सकेंगे।
रितिक त्यागी ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने खुद को टीका लगवाकर प्रतिरक्षित कर लिया है, सभी लोग अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। ताकि उन्हें इस बीमारी का शिकार न होना पड़े।
शिवम त्यागी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने युवाओं पर काफी कहर बरपाया है। अब टीका लगने के बाद युवा वर्ग भी इस बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाएगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जीवन की दिनचर्या में शामिल करनी होगी, तभी इस बीमारी को हम मात दे सकते हैं।
युवा अनुदीप ने कहा कि टीका लगवाने के बाद काफी खुशी हो रही है। महामारी के दौर में काफी डर लग रहा था, क्योंकि दूसरी लहर में युवाओं की सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। अब वह प्रतिरक्षित हो गए हैं, समय से दूसरा टीका भी लगवाएंगे।
विज्ञापन

--
अधिकारी कहिन-
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को बूथों पर युवाओं ने उत्साह के साथ टीकाकरण में भाग लिया। एक सप्ताह तक रोजाना एक हजार युवाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें