जीत का जश्न मनाने पर बलवापुर के प्रधान समेत 200 पर केस
गढ़मुक्तेश्वर। प्रधान बनने की खुशी में ग्रामीणों को एकत्र कर जीत का जश्न मनाने पर ग्राम प्रधान समेत 2 सौ अज्ञात लोगों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई।
ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि 30 मई को ग्राम प्रधान बलवापुर समेत करीब 2 सौ लोग एकत्र होकर प्रधान पद पर जीत हासिल करने पर ग्रामीणों के साथ जश्न मना रहे थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख जश्न मनाने वाले सभी लोग भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कोरोना काल में सामूहिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद इतनी अधिक संख्या में एकत्र होकर डीजे और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया जा रहा था, जिसमें कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में ग्राम प्रधान समेत अज्ञात 2 सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।