दादरी में मां-बेटी पर हमला कर किया घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी में मां बेटी पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला के घर पर पथराव करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों घायल हो गईं। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव दादरी निवासी शमशीला ने बताया कि शुक्रवार शाम वह पुत्री आसिमा के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी नफीसू, बबलू, नफीजुद्दीन व निसार उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसकी पुत्री को पीटा। मारपीट में मां-बेटी दोनों घायल हो गई। देर शाम पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।