फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए बनेगा विशेष अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब अति कुपोषित बच्चों को बेहतर उपचार मिलेगा। शासन के आदेश पर दस्तोई रोड पर बने जिला अस्पताल में ऐसे बच्चों के लिए एनआरसी अस्पताल चलाने की स्वीकृति शासन से मिली है। यह अस्पताल 10 बेड का होगा। अस्पताल बच्चों को रहने के साथ खाना भी मुहैया कराया जाएगा। वहीं अभिभावकों को बच्चों के आने जाने पर लगने वाला खर्च भी यहीं से मिलेगा।
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर शासन बेहद गंभीर है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऐसे बच्चों का नियमित चेकअप कर उन्हें पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी मुहैया कराए जाते हैं। लेकिन उनके बेहतर उपचार के लिए फिलहाल जिले में एकल अस्पताल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अभिभावकों को प्राइवेट अस्पतालों पर ही निर्भर रहना पड़ता है, जहां इलाज के नाम पर अभिभावकों से मोटी फीस वसूली जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने को अब शासन से जिले में कुपोषित बच्चों के लिए आधुनिक अस्पताल चलाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल का निर्माण करीब 35 करोड़ रुपये से किया गया है। इसे जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर किया जाना है, ऐसे में इस अस्पताल के अंदर ही अति कुपोषित बच्चों के लिए 10 बेड का एनआरसी अस्पताल तैयार होगा। जहां बच्चों को उपचार के साथ ही व्यायाम, रहने की सुविधा भी मिलेगी। भर्ती रहने तक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, इतना ही नहीं अस्पताल आने जाने का किराया भी अभिभावकों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के परिसर में ही कुपोषित बच्चों के लिए जल्द एनआरसी अस्पताल चलाया जाएगा। बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं
एनआरसी अस्पताल में कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन, व्यायाम का लाभ मिलेगा। साथ ही समय-समय पर बाहर से आए एक्सपर्ट उन्हें स्वस्थ रहने की कला भी सिखाएंगे। इस अस्पताल में अलग से स्टॉफ की भर्ती होगी, जो इस तरह के बच्चों के लिए ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें