फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की दुकान से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की दुकान से नकदी चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फर्नीचर व्यापारी की दुकान में रखी सेफ से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने अपने नौकर पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ नगर निवासी नासिर चौधरी ने रविवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ मोड पर नेशनल हाईवे किनारे फर्नीचर की दुकान करता है। पीड़ित ने बताया कि उसने दुकान के लिए कुछ सामान मंगवाया था, जिसकी डिलीवरी रविवार को होनी थी। सामान के पेमेंट के लिए उसने करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी दुकान में रखी सेफ में रख दी और सेफ का चाभी भी दुकान में ही रखकर छोड़ दी और अपने काम में लग गया। रविवार को जब सामान आया तो उसने भुगतान करने के लिए सेफ खोली तो नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए। काफी तलाश करने पर भी नकदी नहीं मिली, जबकि न तो सेफ का ताला तोड़ा गया और चाभी भी उसी स्थान पर रखी मिली। पीड़ित ने बताया कि रविवार को उसकी दुकान पर काम करने वाला नौकर भी दुकान पर नहीं पहुंचा। पीड़ित ने नौकर पर चोरी करने का संदेह जताकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना में व्यापारी के करीबी व्यक्ति के हाथ होने की आशंका है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें