फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द कानून बनाने की मांग की।
फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि संगठन पिछले 7 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। प्रतिदिन भारत में 50 हजार बच्चे पैदा हो रहे हैं। किसी भी सरकार के लिए प्रतिदिन 50 हजार नए बच्चों के लिए खाद्यान्न, आवास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं सबकी जड़ देश में बेतहाशा बढ़ती हुई जनसंख्या है। फाउंडेशन के महासचिव सुंदर आर्य ने कहा कि अगर जनसंख्या पर क़ाबू नहीं पाया गया तो देश ग्रह युद्ध की तरफ़ चला जाएगा। हमारे पास पीने का पानी सिर्फ चार फीसदी ही बचा है। देश में संसाधनों की कमी होती जा रही है, इसलिए देश मे तुरंत दो बच्चों का क़ानून बने ओर सभी पर सख्ती के साथ लागू हो।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर कानून बनवाने की मांग उठाई। इस मौके पर ईश्वरी सिसौदिया, बबलू सिंह, अमित बैसला, बिजेंदर गुर्जर, पिन्टु त्यागी, प्रधान राजेंद्र भाटी, ब्रजभूषण अग्रवाल, सुधीर त्यागी, सुनील तोमर, कमल सिंह प्रधान, जयबिन्दर गुर्जर, शर्मिला देवी, राधेलाल त्यागी, सुधाकर त्यागी, राजबीर भाटी, तेजेंद्र शर्मा, जयकरण बंसल, योगेश कुमार, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें