फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ, एआरओ को आज मिलेगा चुनाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ, एआरओ को आज मिलेगा चुनाव का प्रशिक्षण
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय चार अधिकारियों द्वारा आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके द्वारा मास्टर ट्रेनर को ट्रेंड किया जाएगा, जो अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया था। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। जबकि लाखन सिंह एई ग्राम विकास अभिकरण, शिव कुमार एई सिंचाई विभाग, संजय राजपूत एई सहायक अभियंता ग्रामीण अभिकरण, राजेश बाबू सहायक अभियंता अनूप शहर खंड गंग नहर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए खंडविकास हापुड़ में डायट प्राचार्य दिनेश सिंह को निर्वाचन अधिकारी, खंडविकास धौलाना में एक्सईएन सिंचाई निर्माण मनोज राव को निर्वाचन अधिकारी, खंडविकास सिंभावली में विनय एक्सईएन जलनिगम को निर्वाचन अधिकारी और खंडविकास गढमुक्तेश्वर मे विकास कुमार एक्सईएन सिंचाई निर्माण खंड को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए धौलाना में 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी, हापुड़ में 16 सहायक निर्वाचन अधिकारी, सिंभावली में 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी, गढमुक्तेश्वर में 10 और इसके अलावा 2 निर्वाचन अधिकारी एवं पांच सहायक निर्वाचन अधिकारी को रिजर्व रखा गया है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए धौलाना में 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी, हापुड़ में 16 सहायक निर्वाचन अधिकारी, सिंभावली में 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी, गढमुक्तेश्वर में 10 और इसके अलावा पांच सहायक निर्वाचन अधिकारी को रिजर्व रखा गया। पंचायत चुनाव में 120 अधिकारियों को निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में तैनात किया गया था। अब इन अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग अधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में सभी आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद 26 मार्च को मास्टर ट्रेनरों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें