फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में रालोद ने की पंचायत

विज्ञापन
किसानों के साथ बैठक करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद ने की पंचायत
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव नूरपुर में किसानों के साथ पंचायत कर कानूनों की खामियों से अवगत कराया। साथ ही आंदोलन में किसानों का साथ देने का भी प्रण लिया।
रालोद कार्यकर्ता प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। तीन कृषि कानून लाकर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हाथों मैं सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी में फंसते जा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुना करने का सपना दिखाया गया था, लेकिन यह सपना पूरा होना तो दूर किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी समस्याओं को नहीं सुनेगी वह आंदोलन करते रहेंगे।
इस मौके पर शिव कुमार सिंह, अमित कुमार, रोहताश कुमार, अनिल, रामकुमार, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें