फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझैड़ा खुर्द में आज होगी किसानों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बझैड़ा खुर्द में आज होगी किसानों की महापंचायत
विज्ञापन

पिलखुवा। धौलाना विकास खंड क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द में आज किसानों को महापंचायत होगी। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में होने वाली पंचायत में किसान पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता कर आंदोलन की रणनिति तय की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गांव देहरा व जादोपुर में किसानों की बैठक हुई जिसमें महाराणा संग्राम सिंह कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंगू सिंह ने किसानों से रविवार को होनी वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के आदेश शासन द्वारा अधिकारियों को दिए हुए हैं। लेकिन अधिकारी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। महापंचायत में डीएम व एसपी किसानों के बीच पहुंचे तथा उन पर दर्ज मुकदमों व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज कराएं। जब विभिन्न पार्टियों के नेताओं और अन्य किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो सकते है, तो रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट की जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे क्यों वापस नहीं हो सकते। शनिवार को हुई बैठक में रविंद्र राणा, विजय पाल, बलवीर सिंह, हरचरन, मनोज, किशन, नंदकिशेर, महेश, अनिल, शंकर, मोहर सिंह, सुभाष, अरविंद, सूरज, सतीश, हरी सिंह, चंद्रपाल, राजपाल, मल्लू, सुरेन्द्र, सतपाल, मदन, अंकित, कृष्ण, तेजपाल, डालचंद, ओमपाल, ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें