फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आय बढ़ाने के लिए मेंटेनेंस चार्ज वसूलेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आय बढ़ाने के लिए मेंटेनेंस चार्ज वसूलेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अब अपनी आय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना रहा है। इसमें आनंद विहार स्थित लोहिया पार्क व टेक्सटाइल सिटी में बने ट्रीटमेंट प्लांट के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस चार्ज वसूलने की तैयारी की जा रही है। पांच जनवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन प्रस्तावों के अलावा कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की पांच जनवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य प्रस्ताव में आनंद विहार स्थित समाजवादी आवासीय योजना में बने फ्लैट की दामों को कम करना है। पूर्व बैठक में भी इस प्रस्ताव को मार्च 2020 तक स्वीकृत किया गया था। लेकिन कोरोना के चक्कर में फ्लैट की बिक्री प्रभावित रही। इसे अब मार्च 2021 तक बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा प्राधिकरण आय बढ़ाने के लिए आनंद विहार स्थित लोहिया पार्क मेें रखरखाव के लिए मेंटेनेंस चार्ज लगाने पर विचार कर रहा है। जिससे यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके और अकारण आने वाले बाहरी लोगों पर भी अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा पार्क का सुंदरीकरण बरकरार रह सके। पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सिटी योजना के अंतर्गत ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया था। अभी तक इसका पूरा खर्चा प्राधिकरण द्वारा ही उठाया जा रहा था। इस योजना के अंतर्गत जो भी उद्यमी हैं इनसे भी मेंटेनेंस चार्ज लगाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राधिकरण आवासीय योजनाओं में भी मूलभूत सुविधाएं देने के बाद मेंटेनेंस चार्ज लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। आनंद विहार में अर्धनिर्मित फ्लैटों को भी बेचने का प्रस्ताव शामिल रहेगा।
शहर में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त -
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि बैठक में जिले के अंदर ट्रैफिक मैनेजमेंट की चर्चा भी की जाएगी। जिले में यातायात को सुगम बनाने के लिए विभागों से सुझाव मांगे जाएंगे और उन पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

---
प्राधिकरण आवासीय भूखंडों की करेगा नीलामी-
एचपीडीए नव वर्ष व मकर संक्रान्ति के अवसर पर अनावासीय एवं आवासीय भूखंडों की नीलामी करेगा। प्राधिकरण द्वारा विकसित योजनाओं जिसमें आनंद विहार आवासीय योजना / प्रीत विहार योजना प्रथम, द्वितीय व विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर योजना, टेक्सटाइल सेंटर योजना आदि में आवासीय / व्यवसायिक / स्कूल / मल्टीफ्लैक्स / नर्सिग होम / कार्यालय आदि बहुउद्देशीय भूखंडों की नीलामी होनी है। जिसमें अनावासीय भूखंडों की नीलामी 18 जनवरी व आवासीय भूखंडों की नीलामी 21 जनवरी को प्राधिकरण सभागार में दोपहर 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। नीलामी में सम्मिलित किए जाने वाले भूखंड की सूची, नियम व शर्ते प्राधिकरण की वेबसाइट या प्राधिकरण कार्यालय, कलक्ट्रेट नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए आवेदन फार्म केनरा बैंक (सिंडिकेट बैंक) की प्राधिकरण द्वारा अधिकृत शाखाओं से एक हजार रुपये का ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें